बड़ी खबर

सांसद अजय मंडल रेल यात्री संघ की मांगों के समर्थन में, ट्रेन चलाने को आला अफसरों से बात की, रेल बोर्ड को पत्र


Bharat varta desk: सांसद अजय मंडल ने केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की मांगों के समर्थन में आला रेल अफसरों से बात की है। उन्होंने बंद पड़े पैसेंजर ट्रेनों को चलाने और लंबी दूरी की कई ट्रेनों को सप्ताह में 3 दिन चलाने की मांग की है।
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान आज भागलपुर जिला के घोघा बाजार स्थित घर पर सांसद अजय मंडल से मिले। उन्होंने पैसेंजर ट्रेनों के बंद रहने से दलित जातियों को होने वाली परेशानी से सांसद अजय मंडल को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भागलपुर से साहिबगंज और जमालपुर के लिए चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें कोरोना काल से बंद है। भागलपुर से सड़क मार्ग ठीक नहीं होने के कारण हजारों यात्रियों को रोज आने जाने में परेशानी हो रही है।

सियालदह- वाराणसी एक्सप्रेस भी शुरू हो
विष्णु खेतान की जानकारी के आधार पर सांसद ने आला अफसरों से सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन को भी शुरू करने की मांग की है। रेल यात्री संघ के अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर रेल खंड की सबसे पुरानी ट्रेन सियालदह वाराणसी एक्सप्रेस कोरोना काल से बंद पड़ी है। यह ट्रेन वाराणसी, पटना और सियालदह जाने के लिए बढ़िया माध्यम है। इसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

सप्ताह में 3 दिन चलें ये ट्रेनें
विश्व खेतान की की मांग पर सांसद ने भागलपुर- यशवंतपुर, भागलपुर -अजमेरशरीफ भागलपुर -लोकमान्यतिलक टर्मिनल समेत कुछ वैसी ट्रेनों को सप्ताह में कम से कम 3 दिन चलाने की मांग की है जो अभी केवल 1 दिन चलाई जा रही है।
सांसद ने बताया कि कल वह रेल मंत्री और रेल बोर्ड के अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखेंगे और जल्द ही दिल्ली जाकर रेल मंत्री से भी मिलेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago