
Bharat varta desk:
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है।
ओरमांझी इलाके में बुधवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी जीतराम मुंडा को बाइक सवार दो अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। इस बीच घायल बीजेपी नेता को आनन-फानन में ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह घटना तब हुई जब वे पार्टी की ओर से आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर वापस घर लौट रहे थे। अपराधियों ने ओरमांझी के पालू गांव स्थित एक होटल के पास जीतराम मुंडा पर हमला किया। इस घटना के बाद भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड की विधि व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी घटना की निंदा की है। हत्या की घटना को सरकार की विधि व्यवस्था में विफलता बताई है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More