
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल की पहाड़ी पर हो रहे अवैध पत्थर खनन को लेकर पूर्व मंत्री और निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला है. सरयू राय हेमंत के प्रति नरम रुख के लिए जाने जाते हैं मगर विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति के साथ साथ साहिबगंज दौरे में आए पूर्व मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के जिला मुख्यालय आने पर उन्होंने पाया कि यहां शासन का इकबाल समाप्त हो गया है. यहां शासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है.
बता दें कि सरयू राय इस समिति के सभापति हैं.उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- हेमंत सोरन जी! आपके के चुनाव क्षेत्र का जिला मुख्यालय साहिबगंज। आगे गंगा जी की अविरल धारा और पृष्ठ भाग में मनोरम राजमहल पर्वत शृंखला. फरक्का बराज के कारण पावन गंगा जी सिकुड़ती जा रही हैं वहीं बेतहाशा अवैध खनन ने मनोरम पर्वत शृंखला का गला रेत दिया है। यहां शासन का इकबाल समाप्त प्राय है. “
जिस बंदरगाह का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया वह भी बंद
सरयू राय ने एक और ट्वीट में प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के साहिबगंज में गंगा जी पर बने जलपोत बंदरगाह का उद्घाटन 12 सितंबर 2019 को किया .बंदरगाह का निर्माण भव्य है पर उद्घाटन के अगले दिन से ही बंदरगाह बंद है. कब खुलेगा यह किसी को पता नहीं. इसकी घोषित आर्थिक गतिविधियों के लाभ से राज्य वंचित है, उपयोगिता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है.
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More