Categories: बड़ी खबर

सरकार के 7 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री बोले -भारत अब दूसरों के दबाव से नहीं अपने संकल्प से चलता है

Bharat Varta Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत अब दूसरे देशों की सोच और उनके दबाव से नहीं बल्कि अपने संकल्प से चलता है. रविवार को अपने ‘मन की बात’

कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए पीएम ने कोरोना और चक्रवात की चर्चा की. इनसे देश की जनता पूरी ताकत से लड़ रही है. कोरोनावायरस के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में ये सबसे बड़ी महामारी है. इसी महामारी के बीच भारत ने अनेक प्राकृतिक आपदाओं का भी डटकर मुकाबला किया है. उन्होंने कहा कि देशवासियों ने प्राकृतिक आपदाओं का जिस तरह डट का मुकाबला किया है उसकी मैं सराहना करता हूं. लोगों के साहस के कारण कम से कम जनहानि प्राकृतिक आपदाओं में हुई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 30 मई को हम ‘मन की बात’ कर रहे हैं. यह सरकार के 7 साल पूरे होने का भी समय है. इस दौरान देश सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के आधार पर चला है. 7 साल में जो सरकार की उपलब्धियां हैं वह जनता की उपलब्धियां हैं और देश की उपलब्धियां है. प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए गए सरकार के प्रयासों की चर्चा की. दवा और जांच की लगातार बढ़ती सुविधाओं के बारे में लोगों को बताया. देश में चलाई जा रही टीकाकरण अभियान को भी रेखांकित किया. उन्होंने यह भी कहा कि इस विपत्ति काल में भी देश ने कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन किया और सरकार ने रिकॉर्ड खरीदारी भी की.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 days ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 weeks ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 weeks ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 weeks ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 weeks ago