Categories: बड़ी खबर

सरकार के इस फैसले के खिलाफ डॉक्टरों की आज देशव्यापी हड़ताल

News N Live Desk: भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आज यानि कि शुक्रवार को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. दरअसल, आईएमए सरकार के उस फैसले का विरोध कर रही है, जिसमें आयुर्वेज डॉक्टरों को सर्जरी करने की इजाजत दी है. आईएमए ने 11 दिसंबर को देश भर के 10,000 स्थानों पर हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे सरकार के फैसले का कड़ा विरोध हो सके.

जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की ये हड़ताल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेंगी. सभी गैर-आपातकालीन और गैर-कोविड मेडिकल सेवाएं ठप रहेंगी. इसके अलावा आउटडोर पेशंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) भी नहीं चलेगी.

देश भर के आधुनिक चिकित्सा डॉक्टर 10,000 सार्वजनिक स्थलों पर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे.  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि विरोध शांत और शांतिपूर्ण होगा. मेडिकल कॉलेजों, सरकारी सेवाओं, सामान्य चिकित्सकों, विशेषज्ञ, रेजिडेंट डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के डॉक्टरों के क्रॉस सेक्शन सार्वजनिक प्रदर्शनों में भाग लेंगे.

आईएमए के देशव्यापी हड़ताल के एलान के तहत बिहार में भी सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक डॉक्टर कामकाज ठप रखेंगे. हालांकि इमरजेंसी और कोविड सेवाएं  जारी रहेंगी. इस आह्वान में मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी अस्पताल तक के चिकित्सक भी शामिल हैं.

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार ने ऐलान किया था कि अब आयुर्वेद के डॉक्टर्स भी सर्जरी कर पाएंगे. सरकार के इस फैसले के खिलाफ आईएमए ने 8 दिसंबर से विरोध जताना शुरू कर दिया था. आईएमए का कहना कि इससे मिक्सोपैथी को बढ़ावा मिलेगा.

गौरतलब है कि सीसीआइएम की जारी अधिसूचना में स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण आयुर्वेद चिकित्सकों को खास प्रशिक्षण के बाद ऑपरेशन के जरिये चिकित्सा की अनुमति दी गई है. आईएमए इसका विरोध कर रहा है. अधिसूचना में 58 तरह कीसर्जरी करने की आयुर्वेद चिकित्सकों को अनुमति दी गई है. इनमें आंख, कान, नाक, गला और कई हड्डियों आदि के ऑपरेशन शामिल हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago