
सिलाई-कढ़ाई के नाम पर दर्जनों लड़कियों को ले जाया गया था
रांची संवाददाता : तमिलनाडु के कोयंबटूर में काफी मशक्कत के बाद दलालों के चंगुल में फंसी झारखंड की 24 बेटियों को मुक्त करा लिया गया है। चेन्नई से एयर लिफ्ट कर बुधवार सुबह इन्हें सुरक्षित रांची ले आया गया।
सभी लड़कियां पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला जिले की रहने वाली हैं। अब इन्हें इनके घर भेजने की तैयारी की जा रही है। लड़कियों ने बताया की इन्हें सिलाई-कढ़ाई के नाम पर तमिलनाडु ले गया था। जहां उन्हें बंधुआ मजदूर बना लिया गया था। वे यहां दो महीने से फंसी थीं।
मुक्त कराई गई लड़कियों ने बताया की उन्हें दोनों टाइम का खाना सही तरीके से नहीं दिया जाता था। उसने बताया कि बीमार होने पर उन्हें छुट्टी भी नहीं मिलती थी।
लड़कियों ने बताया कि इन्हें 12 हजार रुपए सैलरी देने की बात कही गई थी लेकिन उन्हें 5 हजार रुपए ही मिलते थे।
फिया फाउंडेशन के समन्वयक संदीप डुंगडुंग ने बताया कि लड़कियों का कॉल आने के बाद सरकार को इसकी जानकारी दी गई। श्रम विभाग की मदद से रेस्क्यू की कोशिश की गई। काफी मशक्कत के बाद लड़कियों को एयर लिफ्ट कर चेन्नई से दिल्ली के रास्ते रांची लाया गया।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More