
Oplus_131072
Bharat varta Desk
जोधपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग का एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दीपक कुमार मित्तल 16 प्लॉट समेत करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। जयपुर एसीबी ने 6 शहरों में इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की है।
मित्तल के जयपुर स्थित घर से एसीबी को करीब 50 लाख रुपए नकद, करीब आधा किलो सोने की ज्वेलरी और करीब 1.5 किलो चांदी के जेवर मिले हैं।
इंजीनियर और उसके परिजनों के नाम जयपुर में करीब 1 करोड़ रुपए कीमत के 4 प्लॉट, उदयपुर में 9 प्लॉट (1 करोड़ 34 लाख रुपए), ब्यावर व अजमेर में 6.50 लाख रुपए के 3 प्लॉट मिले हैं।
मित्तल और परिजनों के कुल 18 बैंक खातों में करीब 40 लाख रुपए मिले। मित्तल ने म्यूचुअल फंड में करीब 50 लाख रुपए का निवेश किया हुआ है। आरोपी के पास 15 लाख रुपए के वाहन हैं। मित्तल के घर और अन्य ठिकानों पर एसीबी की सर्च जारी है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More