बड़ी खबर

समस्तीपुर के राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 पहुंची

समस्तीपुर: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वद्धि हो रही है। राज्य में शुक्रवार को 662 नए कोरोना मरीज मिले थे, जिससे राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2363 पहुंच गई है। समस्तीपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कोरोना संक्रमितों की संख्या 63 पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने बिना अनुमति के किसी को भी विश्वविद्यालय कैंपस नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार को बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में आठ टीमों को कारोना जांच के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक छात्रावास सहित कैंपस में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र सहित 1500 से अधिक लोगों की जांच की गई है, जिसमें 63 लोगों को संक्रमित पाया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ रिपोर्ट आना अभी शेष है। इस बीच बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के कंटेनमेंट जोन का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कोरोना टेस्टिंग स्थलों का भी जायजा लिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

51 minutes ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

3 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

6 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

7 days ago