
पटना: विधानसभा का घेराव करने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को पुलिस वैन में बैठाकर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार औपचारिकता पूरा कर सभी को जमानत दे दी जाएगी।
बता दें कि राजद के विधानसभा मार्च के दौरान भारी बवाल देखने को मिला है। बड़ी तादाद में राजद कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विधानसभा घेरने निकले थे। जेपी गोलंबर के पास से पुलिस की तरफ से लगाई गई बैरिकेडिंग को कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया था, लेकिन डाक बंगला चौराहे पर इस विधानसभा मार्च को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्थरबाजी किया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और लाठीचार्ज किया गया।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More