
पटना: राजद के विधानसभा मार्च में लालू यादव के दीवाने समर्थक नटवर यादव अपने साथी के साथ शरीर पर हरे रंग लगाकर पहुंचे। नटवर यादव और उनके साथी अपने शरीर पर लालू-राबड़ी जिंदाबाद के नारे लिख रखे थे। विधानसभा मार्च की तस्वीर में सबसे खास रहा नटवर यादव और उनके साथी की तस्वीर। मार्च और प्रदर्शन के दौरान दोनों आकर्षण का केंद्र बने रहे।
नटवर यादव ने बताता कि हर चुनाव में वे अपने शरीर को राजद के झंडे के रंग हरे रंग से रंगते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लालू दादा नहीं छूटेंगे तब तक वे अपनी दाढ़ी नहीं छिलवाएंगे। लालू यादव छूटेंगे तब 11 खस्सी (बकरा) चढ़ेगा तब दाढ़ी बनेगा।
नटवर यादव कौन हैं
नटवर यादव वैशाली जिले के महुआ के रहने वाले हैं। नटवर यादव वही व्यक्ति हैं जो लालू प्रसाद यादव को पहली बार मुख्य्मंत्री बनने पर अपने रिक्शे पर बिठाकर शपथ ग्रहण कराने राजभवन पहुंचे थे। नटवर यादव ने आज भी उस रिक्शे को संभालकर रखा है और जब भी लालू यादव का जन्मदिन आता है उसी रिक्शे से पटना पहुचते हैं।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More