बड़ी खबर

सबने देखा जब सिंदूर बारूद बन जाता है तब क्या होता है-पाकिस्तान पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Bharat varta Desk

26 हजार करोड़ रुपये की सौगातों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब पीएम मोदी ने हुंकार भरी और आतंकवाद को लेकर पड़ोसी मुल्क पर जमकर गरजे। पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में 22 मिनट में आतंकवाद के 9 ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए।

पीए मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, ‘22 अप्रैल को धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था। वो गोलियां पहलगाम में चली थी लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना की शौर्य से हम सब उस प्रण पर खड़े उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी थी। तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया।’

पीएम ने कहा, ‘22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है।’ पीएम मोदी ने कहा कि यह संयोग है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयरस्ट्राइक हुई थी तो उसके बाद उनकी पहली सभा राजस्थान में सीमा पर हुई थी। वीरभूमि का यह तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है, इस बार जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो उसके बाद भी पहली जनसभा वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में हुई।

करणी माता मंदिर में पूजा
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर जिले में करणी माता मंदिर में देवी के दर्शन किए। मोदी बीकानेर हवाई अड्डे पर पहुंचे और देशनोक स्थित मंदिर की ओर रवाना हुए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी थे।

रा

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

6 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago