देश दुनिया

सबने छोड़ा यूक्रेन का साथ, लेकिन राष्ट्रपति बोले- मैं नहीं छोडूंगा देश का साथ

Bharat varta desk:
रूस के हमले के बाद विश्व के सभी देशों ने यूक्रेन का साथ छोड़ दिया है। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी 24 फरवरी को साफ शब्दों में कह दिया कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। अमेरिकी फौज यूक्रेन नहीं जाएगी। लेकिन चारों ओर से संकटों से घिरे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने साफ ऐलान किया है कि वह किसी भी हालत में यूक्रेन नहीं छोड़ेंगे।

137 लोगों की हत्या

उधर रूसी सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा रही है। 25 फरवरी की सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ रूसी उपद्रवी राजधानी कीव में घुस चुके हैं। नागरिक कर्फ्यू नियमों का पालन करें और अपने घरों में रहें। जेलेंस्की ने यह भी बताया कि रूसी हमले में अबतक यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हुई है, जबकि 316 लोग घायल है।

भावुक हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति बहुत ही भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि ‘रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों ने अब हमें अकेले छोड़ दिया है…आज सुबह से हम अपने देश को अकेले बचा रहे हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश दूर से देख रहे हैं। क्या कल रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों ने उसे रोका? हमें अपने आसमान और जमीन पर दिख रहा है कि ये (प्रतिबंध) काफी नहीं थे….लेकिन, हम हार नहीं मान रहे हैं, हम रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अपनी सेना को एकजुट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में देश नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनकी सेना रूसी सेना के खिलाफ जंग लड़ रही है।’

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

17 hours ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago