बड़ी खबर

“सबका कल्याण हो” कामना के साथ PM मोदी ने की G20 सम्मेलन के समापन की घोषणा

Bharat varta desk:

 G-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन भी भारत के नाम रहा. जी-20 के पहले ही दिन भारत को बड़ी कामयाबी मिली है. इस शिखर सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी मिल गई है. कुछ सवाल थे, कुछ रुकावटें थीं, लेकिन तमाम चुनौतियों के बीच दिल्ली घोषणा-पत्र को जी-20 में आम राय से स्वीकार कर लिया गया. कहीं से कोई विरोध नहीं, सिर्फ समर्थन. ये प्रधानमंत्री मोदी की बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत है, जिन मुद्दों पर दुनिया बंटी दिख रही है. उनको लेकर यहां एक साथ नज़र आई. चीन ने भी घोषणा-पत्र को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया. भारत को भरोसा था वो कामयाब रहेगा और ये कामयाबी पहले ही दिन मिल गई. G20 की बैठक भारत की अध्यक्षता में मील का पत्थर बन गई. 

सम्मेलन के दूसरे दिन निम्नलिखित प्रमुख बातें हुईं

  1. पीएम मोदी ने G20 शिखर सम्मेलन के समापन के दौरान कहा कि वैश्विक सुझाव पर अमल करने की जरूरत है. नवंबर अंत तक G20 का वर्चुअल सेशन हो.उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में आशा और शांति का प्रसार हो. “सबका कल्याण हो” इस कामना के साथ पीएम मोदी ने  G20 सम्मेलन का समापन किया.
  2. नई दिल्‍ली में हो रहे जी20 शिखर सम्‍मेलन के दूसरे दिन सुबह आज नेता और शिष्टमंडल प्रमुख राजघाट पहुंचे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अन्य राष्ट्राध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंचे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी का स्‍वागत किया.
  3. जी20 समूह के सदस्‍य आज शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र ‘वन फ़्यूचर’ के दौरान चर्चा की. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो ने जी 20 शिखर सम्मेलन के तीसरे सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पौधा सौंपा. भारत में G20 शिखर सम्मेलन के समापन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली से वियतनाम के लिए रवाना हो गए.
  4. G20 समिट के आखिरी दिन पीएम मोदी की कनाडा, तुर्किए, यूएई और दक्षिण कोरिया से द्विपक्षीय वार्ता होगी. जबकि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
  5. ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. यहां उनका सनातनी लुक देखने को मिला. इसे लेकर मंदिर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की गई. ऋषि सुनक ने भारत आने से पहले ही दिल्‍ली में किसी मंदिर में जाने की इच्‍छा जाहिर की थी.

G20 की ‘ऐतिहासिक सफलता’ पर अमित शाह ने की पीएम मोदी को दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की G20 अध्यक्षता की “ऐतिहासिक सफलता” के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी. शाह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हमारे जी20 अध्यक्ष पद की ऐतिहासिक सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी हार्दिक बधाई।”

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने की पूजा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने रीति-रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन किए। पीएम सुनक बारिश के बीच ही पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे थे। जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। 

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

9 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago

परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी ने बच्चों को बताए ऐतिहासिक फार्मूले

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण में बच्चों… Read More

3 days ago

एम्स पटना की डॉ. वीणा को एम्स गोरखपुर की गवर्निंग बॉडी में मिली अहम जिम्मेदारी

Bharat Varta Desk : एम्स पटना की बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा कुमारी… Read More

4 days ago