
News N Live Desk:लंबे समय का इंतजार अब खत्म हो गया है। भारत में भी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत कर दी है। दिल्ली स्थित एम्स में सफाई कर्मी को कोरोना का पहला वैक्सीन लगाया गया।
इसके कुछ ही मिनटों बाद एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया को कोरोना का वैक्सीन लगाया गया। बता दें कि डॉ गुलेरिया देश के टॉप चिकित्सा विशेषज्ञ हैं। डॉ गुलेरिया ने ये वैक्सीन लेकर सभी तरह की आशंकाओं को निराधार साबित कर दिया है।
आपको बता दें, आज देश भर में लगभग 3000 केंद्रों पर 3 लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी हमें सावधानी की जरूरत होगी। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा आज के दिन का बेसब्री से इंतजार था। कोरोना की वैक्सीन आ गई है। मोदी ने कहा कि वैक्सीन बनाने वालों ने कड़ी मेहनत की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने न त्योहार की चिंता की न घर छुट्टी मनाने गए। उन्होंने कहा कि ऐसे ही दिन के लिए राष्ट्रकवि दिनकर ने कहा था कि ‘…मानव जब जोर लगाता है तो पत्थर पानी बन जाता है’।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More