Categories: बिजनेस

सफलता की कहानी- कभी घर से बेचती थी बिस्कुट आज कंपनी की एमडी हैं रजनी बेक्टर्स

साल 1978 में अपने घर में ही बिस्किट बनाना शुरू किया

31 मार्च, 2020 को कंपनी का राजस्व 762 करोड़ रुपए रहा

NEWSNLIVE DESK: जीवन की परेशानियां अधिकतर इंसान को तोड़कर रख देती हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इन परेशानियों में और ज्यादा मजबूत होकर उभरते हैं। ऐसे ही लोगों में शुमार हैं रजनी बेक्टर। दरअसल रजनी बेक्टर ने बंटवारे का दंश झेला था और कराची में पैदा हुईं रजनी बेक्टर बंटवारे के बाद भारत लौटीं।

भारत आने के बाद उनका परिवार दिल्ली में बस गया। यहां से रजनी ने ग्रेजुएश किया। जिसके बाद उनकी शादी लुधियाना में हो गई। शादी के बाद रजनी बेक्टर ने अपने बिस्किट बनाने के शौक को ही अपना पेशा बनाने का फैसला किया और साल 1978 में अपने घर में ही बिस्किट बनाना शुरू किया।

आज अपनी मेहनत और लग्न के दम पर वह मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज की मालिक हैं और इनकी कंपनी क्रीमिका ब्रांड से बिस्किट, ब्रेड और आइसक्रीम दुनिया के 50 से ज्यादा देशों को निर्यात करती हैं।
इनकी कंपनी का सालाना टर्नओवर 700 करोड़ रुपए का है। रजनी बेक्टर की कंपनी फास्ट फूड चेन मेक्डोनाल्ड्स और बर्गर किंग को भी ब्रेड सप्लाई करती है।

बता दें कि अब उनकी कंपनी 550 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज कंपनी ने इससे पहले साल 2018 में भी अपना आईपीओ लाने का फैसला किया था। हालांकि बाद में उन्होंने किन्हीं कारणों से यह विचार त्याग दिया था।

मिसेज बेक्टर्स कंपनी को CX Partners और गेटवे पार्टनर्स नामक दो प्राइवेट इक्विटी फर्म सपोर्ट करती हैं। अब ये दोनों फर्म प्रस्तावित आईपीओ के जरिए मिसेज बेक्टर्स कंपनी से बाहर निकलना चाहती हैं। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 52.45 फीसदी हिस्सा है और सीएक्स पार्टनर्स और गेटवे पार्टनर्स के पास 46.75 फीसदी हिस्सा है।

कंपनी अपने फ्लैगशिप ब्रांड मिसेज बेक्टर्स क्रेमिका के तहत बिस्किट और इंग्लिश ओवन ब्रांड के तहत बेकरी प्रोडक्ट का निर्माण करती है।

कंपनी ने सेबी को दिए अपने आवेदन में कहा है कि कंपनी आईपीओ से मिली पूंजी से पंजाब के राजपुरा में स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का विस्तार करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी का आईपीओ अगले साल की शुरुआत में यानि कि जनवरी फरवरी में आ सकता है।

31 मार्च, 2020 को कंपनी का राजस्व 762 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी ने 30 करोड़ रुपए का टैक्स दिया। बता दें कि मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज कंपनी के पंजाब के राजपुरा के अलावा हिमाचल के टाहलिवाल, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में, महाराष्ट्र के खोपोली में और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago