बड़ी खबर

ट्रेन में लाखों के साथ मिला एक शख्स बैग चेक करने के उपरांत पुलिस को बरामद हुए 58 लाख

NEWSNLIVE DESK: महानंदा एक्सप्रेस में 58 लाख रुपये की नकदी लेकर कटिहार जा रहे शख्स को छात्रा से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. छात्रा की शिकायत पर आरोपी को आरपीएफ ने दबोच लिया. तलाशी के दौरान उसके बैग से जब इतनी बड़ी रकम मिली, तो आरपीएफ के जवान हैरान रह गए. सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई. यह रकम आरोपी कहां से लाया और कहां ले जा रहा था, इसकी जांच चल रही है.

दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस में ये घटना हुई. बताया जा रहा है कि जब ट्रेन पटना जंक्शन पर रुकी, तो AC कोच में बैठी छात्रा से एक शख्स ने छेड़खानी कर दी. छात्रा ने कॉल सेंटर पर फोन कर सूचना दी कि कोच में सवार एक यात्री उसको परेशान कर रहा है.

इस सूचना के बाद ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवानों ने आरोपी रत्नेश कुमार को दबोच लिया. उसे बख्तियारपुर स्टेशन पर उतार लिया गया. आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 58 लाख रुपये मिले. यह देख पुलिस के जवान हैरान रह गए.

पूछताछ के दौरान आरोपी रत्नेश ने बताया कि वह इलाहबाद के महुआवां का रहने वाला है. वह एक व्यापारी है और माल खरीदने के लिए कटिहार जा रहा था. आरपीएफ पाेस्ट प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को पटना जंक्शन जीआरपी को सौंप दिया गया है.

वहीं, इस मामले में आयकर विभाग की टीम भी आरोपी से पूछताछ कर रही है. अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी इतनी बड़ी रकम कहां से लाया था और कहां ले जा रहा था. हालांकि, पुलिस इस मामले को बिहार विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देख रही है.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

1 week ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

2 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 weeks ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 weeks ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago