
सेंट्रल डेस्क: सनी देओल को सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है.पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू के साथ उनकी तस्वीर वायरल हो रही है. एक तस्वीर में दीप सिद्धू के साथ सनी देओल तो हैं ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं. कुछ फोटो में दीप सनी देओल के पिता भाजपा सांसद धर्मेंद्र के साथ में दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को भाजपा विरोधी कई पार्टियों ने भी जारी किया है.
दीप सिद्धू पर आरोप है कि उन्होंने 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर दीप दीप ने खालसा का झंडा फहरा दिया. उनपर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने वहां मौजूद दूसरे किसानों को भी भड़काने का काम किया है.
दीप पंजाबी फिल्मों में काम करते हैं. वे धर्मेंद्र और सनी देओल के परिवार के काफी नजदीक माने जाते हैं. तुम दोनों की चुनाव में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है. सनी देओल उन्हें अपना छोटा भाई कहते रहे हैं. लेकिन 26 जनवरी को दीप की करतूत के खिलाफ जब लोग देश भर में सनी देओल और धर्मेंद्र के साथ उनकी तस्वीर शेयर करने लगे तो सनी देओल ने उनसे पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया.
सनी देओल ने ट्वीट कर दीप सिद्धू को लेकर सफाई दी है.उन्होंने लिखा, ”आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, 6 दिसंबर को, ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है.जय हिन्द।”
अपने बचाव में दीप ने कहा है कि उन्होंने बस निशान साहब का झंडा लाल किले पर फहराया है. भारतीय झंडे को हटाया नहीं गया था. उसने आगे कहा है कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More