Categories: बड़ी खबर

सनातन महाकुंभ में दिखी अश्विनी चौबे की ताकत, उमड़ा सैलाब, रामभद्राचार्य और बाबा बागेश्वर ने हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद की

Bharat varta Desk

पटना गांधी मैदान में आयोजित सनातन महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपनी ताकत दिखलाइए। बाबा परशुराम के जन्म समारोह के समापन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रमम भारी भीड़ उमड़ी। देश भर के प्रमुख साधु-संतों ने शिरकत किया। राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य और बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र की आवाज बुलंद की। चौबे की जनशक्ति और उनके आयोजन को सफल होते हुए देख भाजपा के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिंहा, वरिष्ठ नता रविशंकर प्रसाद और अन्य भाजपा नेता भी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के मंत्री, विधायक और लोगों ने भाग लिया।

आयोजन के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मंच हुंकार भरा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने अत्याचारियों और आतंकवादियों का खात्मा किया था। इस मौके पर उन्होंने प्रमुख संतों को भगवान परशुराम का अस्त्र फरसा देकर सम्मानित किया।

नवंबर को दिल्ली से वृंदावन की यात्रा करेंगे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर बाबा ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की शुरुआत बिहार से ही होगी। उन्होंने कहा कि हम राजनीति नहीं बल्कि रामनीति के चक्कर में पटना आए हैं। उन्होंने दिल्ली से वृंदावन पदयात्रा में शामिल होने के लिए बिहार वासियों को न्योता दिया।।संबोधन में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हिंदुओं को जातिवाद नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के लिए जिएंगे। हम भारत माता के लिए जिएंगे। जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा तो पहला राज्य बिहार होगा। उन्होंने कहा कि सनातन को बांटना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग तिरंगा पर चांद देखना चाहते हैं। लकिन हम चांद पर तिरगां लहराता देखना चाहते हैं। बिहार आकर बहुत खुशी मिलती है। पटना वाले पागलों अपना ध्यान रखना। समय कम है और गर्मी ज्यादा है। हम फिर आएंगे। हिन्दू राष्ट्र बनान के लिए सात नवम्बर से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृंदावन की पदयात्रा होने वाली है। इसमें बिहार के लोग चलें।

रामभद्राचार्य बोले-जो राम की बात करेगा, वह सरकार बनाएगा

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों सहित कई विषयों पर बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी। रामभद्राचार्य ने कहा, सनातन धर्म को जो काटना चाहेगा, खुद कट जाएगा।रामभद्राचार्य ने कहा कि जाति के आधार पर जनगणना के पक्ष में मैं नहीं हूं. एक मात्र हिंदुत्व की चर्चा करो। प्रत्येक हिंदू तीन संतति उत्पन्न करे। रामभद्राचार्य ने कहा कहा कि जब पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है, जब अमेरिका क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकता है तो हिंदू बाहुल्य यह देश हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है. जाति का जहर नेता न घोलें…केंद्र से भी कह रहा हूं, प्रांत से भी कह रहा हूं।
रामभद्राचार्य ने कहा कि हम जय सिया राम नहीं कहेंगे, हम जय श्री राम कहेंगे। सीता जी को श्री भी कहा गया है. सीता जी ही महाकाली बनकर भगवान राम के बाण में आईं और आतंकियों का नाश कर दिया। हम हिंदू विरोधियों को कभी भी सत्ता नहीं देंगे. सत्ता उसी को मिलेगी.  लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पद्मविभूषण मिला तो एक नेता ने कहा कि यहां कथावाचकों को भी पद्मविभूषण मिल गया… तुम तो खाते खाते पशु का भी चारा खा गए।

Oplus_0
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

1 month ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago