सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता: आवेदन शुरू, अयोध्या में 16 जनवरी को हो रहा आयोजन

News N Live Desk: युवा पीढ़ी को हिंदू समाज की मान्यताओं, परंपराओं से अवगत कराने के उद्देश्य हेतु 16 जनवरी को अयोध्या में सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता आयोजन के संरक्षक सायण कुणाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के तौर पर अयोध्या के डीआईजी सह एसएसपी दीपक कुमार उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस आयोजन के संरक्षक सायण कुणाल पटना के महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के सुपुत्र हैं।

सायण कुणाल ने बताया है कि भारतीय संस्कृति के मर्म को पुनः जनमानस तक पहुंचाकर एक प्रकार का जनजागरण एवं चेतना फैलाना हमारा लक्ष्य है। साथ ही इस प्रतियोगिता आयोजन का लक्ष्य सनातन संस्कृति एवं भारतीय मूल्यों को जीवंत भी बनाना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 35 वर्ष से कम आयु के युवा भाग ले सकेंगे। सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु भारतीय महाकाव्य रामायण को आधारशिला बनाकर इस वर्ष के सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। रामायण के प्रश्न क्विज़ के शैली में प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को ₹11,000, तृतीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागी को ₹5,000 तथा 5 अन्य कुशल प्रतिभागियों को ₹ 1,100 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। फेसबुक के माध्यम से प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

अयोध्या के अमावा राम मंदिर में होगा आयोजन

सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी को प्रातः 9:00 बजे से अयोध्या के रामकोट में स्थित अमावा राम मंदिर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का नामांकन कार्यक्रम स्थल पर हो सकता है और इसके लिए किसी भी नामांकन शुल्क का प्रावधान नहीं है। नामांकन नीचे दिए गए लिंक से भी हो सकता है। कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक लोगों से कोरोना सम्बंधित प्रोटकॉल पालन करने की भी अपील की जा रही है। सनातन प्रतिभा प्रतियोगिता से संबंधित अन्य सभी जानकारियों के लिए 8757683489 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

https://docs.google.com/forms/d/1ESQNBrVJCsGlJZNd04-ftWzt1rMrnlIh4s0rcwSkM1U/edit

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

आनंद मोहन की रिहाई आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया, 1 महीने में सरेंडर करने का आदेश

Bharat varta Desk जी कृष्णय्या हत्याकांड में बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद… Read More

4 days ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

4 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago