बड़ी खबर

सत्यपाल मलिक को CBI नोटिस पर सियासी बवाल


Bharat Varta desk:

बीमा घोटाले में सीबीआई ने दूसरी बार जम्मू- कश्मीर के तत्कालीन राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसपर सियासी बवाल मच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
बता दें कि 27 और 28 अप्रैल को सीबीआई ने सतपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाया है। 7 महीने पहले भी उनसे इस मामले पर पूछताछ हो चुकी है।

क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सत्यपाल मलिक ने सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रुप मेडिकल इंश्योरेंस को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। साक्षात्कार में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के दौरान (23 अगस्त-2018 से 30 अक्टूबर, 2019) उन्हें 2 फाइल पास करने के एवज में 300 करोड़ रुपए रिश्वत की पेशकश की गई थी।
उन्हें प्रधान सचिवों से यह जानकारी मिली थी कि इस मामले में घोटाला है। एक फाइल आर एस एस से संबंधित एक व्यक्ति की थी। बाद में मेडिकल इंश्योरेंस की योजना वापस ले ले गई। सीबीआई ने इस मामले में 2 FIR दर्ज की थी।

विरोधी दल के भड़के
इस मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार का कायराना हरकत बताया है। कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री से बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने अंत में सतपाल मलिक को बुला ही लिया। मलिक ने देश के सामने उनका पर्दाफाश किया है।
दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सतपाल मलिक के पक्ष में ट्वीट कर कहा, ‘पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के लिए कठोर शब्दों का प्रयोग किया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

5 days ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

7 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

1 week ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

2 weeks ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

2 weeks ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

2 weeks ago