
कटिहार संवाददाता: कटिहार के पोठिया ओपी अंतर्गत एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई है. सभी लोग बारात से लौट रहे थे . मृतक बैंड बजाने वाले दल के सदस्य थे. घटना टेंपो और ट्रक में हुई टक्कर के कारण हुई है. बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को रौंद दिया जिससे उस पर सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बैंड बजाने वाले पूर्णिया से लौट रहे थे. इस घटना में करीब 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं. सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है.
आए दिन दुर्घटनाएं
बिहार की सड़कों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोग मारे जा रहे हैं . ट्रैफिक कंट्रोल की कोई व्यवस्था पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से नहीं की जाती है . बड़ी गाड़ियों की गति पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है. हाईवे पर घूमने वाली पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी केवल वसूली में व्यस्त रहती है.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More