बड़ी खबर

सड़क हादसे में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम ने शोक जताया

Bharat varta desk: एक बड़े सड़क हादसे में दरोगा समेत चारों पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। चारों प्राइवेट कार में बैठकर जा रहे थे जिसमें ट्रक ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में दरोगा, प्रधान आरक्षी, एक जवान और एक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल होकर अस्पताल में है। सभी पुलिसकर्मियों की लाश कार की बॉडी काटकर निकाली गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी अपराधियों की खोज में जा रहे थे। ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। घटना अहले सुबह की है।मृतकों में एसआई मनीष चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय कुमार सहित चालक व एक आरक्षी शामिल है। घटना ग्वालियर -मुंबई मार्ग पर हुई। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

7 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago