बड़ी खबर

सड़क दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को 5 लाख मुआवजा

Bharat Varta desk: बिहार में सड़क दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को ₹5 लाख मुआवजा मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश सरकार का यह फैसला आज यानी 15 सितंबर से प्रभावी हो गया है। परिवहन विभाग ने सभी जिलों को यह निर्देश भेज दिया है। इसमें कहा गया है कि घायल होने वालों को 50000 का मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए वाहन दुर्घटना सहायता निधि बनाई गई है जो सहायता राशि आश्रितों को उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी। सरकार इस निधि में ₹50 करोड़ जमा कर देगी ताकि हर जिले को जरूरत के अनुसार राशि उपलब्ध कराई जा सके। बिहार सड़क हादसों के मामले में रेड जोन वाला प्रदेश है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होती रहती है।

बीमा नहीं होने पर वाहन मालिकों से वसूली जाएगा राशि

नई व्यवस्था के अनुसार दुर्घटना करने वाली गाड़ियों का यदि बीमा नहीं हुआ है तो मुआवजा गाड़ी मालिक को देना होगा। पीड़ितों पीड़ितों द्वारा दावा करने की 30 दिनों के भीतर यह राशि सरकार गाड़ी मालिक से वसूल लेगी।
अगर वाहन मालिक आदेश का पालन नहीं करते हैं तो वाहनों को जब्त करने के बाद नीलाम की जाएगी और राशि वसूली जाएगी। दुर्घटना होने पर अंतरिम मुआवजा राशि की पूर्ति
वाहन के बीमा कंपनी द्वारा बीमा दावा के रूप में देना होगा।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago