
पटना, भारत वार्ता संवाददाता
दरभंगा के एक अधीक्षण अभियंता की गाड़ी से लाखों रुपए मिलने के बाद यह बात खुलकर सामने आ रही है कि ठेकेदार और इंजीनियर मिलकर सड़क की राशि का बंदरबांट कर जाते हैं। यही वजह है कि जहां एक और इंजीनियरों की गाड़ी में नोटों के बंडल मिलते हैं वहीं दूसरी ओर सड़क बनने के साथ टूट जाती है। भागलपुर जिले के अकबरनगर से लेकर बांका जिले के अमरपुर तक बनी स्टेट हाईवे भी ऐसी सड़कों में शामिल है। जिसपर 200 करोड़ से अधिक रुपए खर्च हुए मगर चंद दिनों में जगह-जगह धराशाई हो गई। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सुल्तानगंज विधानसभा से महागठबंधन का चुनाव लड़ चुके ललन कुमार ने इस सड़क को मुद्दा बना दिया है। उन्होंने विधानसभा की शून्य काल की समिति के सभापति और आरजेडी विधायक चंद्रहास चौपाल के साथ इस सड़क का मुआयना किया। यही नहीं ललन कुमार की शिकायत पर सभापति ने बिहार राज्य विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर हाईवे की रिपोर्ट तलब की है। प्रबंध निदेशक को यह बताने को कहा गया है कि सड़क कब बनी, कितने में बनी, किस ठेकेदार ने बनाया, कब तक के लिए बनाया?
सीबीआई जांच को कल राज्यपाल से मिलेंगे
कांग्रेस नेता ललन कुमार इस सड़क की सीबीआई जांच कराने के लिए कल राज्यपाल फेगू चौहान से मुलाकात करने वाले हैं। उन्हें सड़क में हुए घोटाले की पूरी जानकारी दी जाएगी। ललन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की एजेंसियां इसकी निष्पक्ष जांच नहीं कर सकती है क्योंकि घोटाले में सभी मिले हुए हैं। इसलिए सीबीआई से जांच जरूरी है। ठेकेदार और इंजीनियरों पर एफ आई आर दर्ज होना चाहिए।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More