
संस्कृत के प्रकांड विद्वान आचार्य शिवजी उपाध्याय नहीं रहे
सेंट्रल डेस्क
देश में संस्कृत के जाने-माने विद्वान डॉक्टर शिवजी उपाध्याय नहीं रहे. शनिवार को वाराणसी स्थित आवास पर उनका निधन हो गया . वे सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के पूर्व प्रतिकुलपति,काशी विद्वत परिषद के महामंत्री जैसे पदों पर आशीर्वाद चुके थे.थे प्राच्यविद्या के ख्याति प्राप्त विद्वान थे. राष्ट्रीय संस्कृत शिक्षण संस्थान के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर प्रकाश पांडे ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे केवल उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के पांडित्य परम्परा के मजबूत स्तंभ थे. उन्हें देश के कई प्रमुख सम्मान से नवाजा गया था. उन्हें राष्ट्रपति सम्मान ,विश्वभारती पुरस्कार ,साहित्यशिरोमणि जैसे कई सम्मान मिले थे . उनके निधन पर कुलपति आचार्य राजाराम शुक्ल ने शिवजी उपाध्याय के निधन को सम्पूर्ण संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति बताया है,उन्होने कहा कि इस रिक्तता को भरना बहुत कठिन होगा.
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More