
Bharat varta desk:
नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होने वाला है। बताया जा रहा है कि जिनको मंत्री बनाया जाना है उन्हें सूचना भेज दी गई है। संभावित मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी थोड़ी देर पहले अपने आवास पर चाय भी पी है।
चाय पार्टी में बिहारसे जनता दल यू के ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर और हम संरक्षक जीतनराम मांझी, लोजपा(रा) चिराग पासवान शामिल हुए हैं वहीं बिहार से ही भाजपा कोटे से गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय फिर से मंत्री बन सकते हैं। दोनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास में हुई बैठक में शिरकत किया है। झारखंड से पिछले सरकार में मंत्री रही अन्नपूर्णा देवी भी चाय पार्टी में शामिल हुई हैं।
चाय पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेता
अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, जितिन प्रसाद, अनुप्रिया पटेल, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रक्षा खडसे, हर्ष मल्होत्रा, भगीरथ चौधरी, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी, किरेन रिजिजू, रवनीत सिंह बिट्टू और टीडीपी के दो सांसदों समेत कुछ और सांसद शामिल हैं। जिनको मंत्री बनने के लिए फोन आने की सूचना है उनमें बडी संजय, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, वी एल वर्मा, शोभा करंदलाजे, सर्वानंद सोनोवाल के नाम भी हैं।
अब तक जिन एनडीए नेताओं को कॉल आए
1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More