राज्य विशेष

संथाल परगना सहित झारखंड वासियों के लिए खुशखबरी, बाबा नगरी देवघर से नवंबर में शुरू होगी हवाई सेवा

देवघर। कोरोना महामारी के बीच संथाल परगना वासियों सहित झारखंड वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है, अब दिल्ली दूर नहीं कि कहावत सच साबित होगी. झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से नवंबर, 2020 में हवाई सेवा शुरू होगी. शुरू में तीन कंपनियां रांची, कोलकाता और दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करेगी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एविएशन कंपनियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि शुरुआती दौर में देवघर से रांची, कोलकाता और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी चल रही है. पहले फेज में स्पाइस जेट, गो एयर और इंडिगो जैसी कंपनियां हवाई सेवाएं देंगी. फिलहाल रांची से इन्हीं तीनों कंपनियों के विमान अलग-अलग जगहों के लिए उड़ान भर रहे हैं.
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार, रांची एयरपोर्ट से इन तीन कंपनियों की अधिकतर उड़ानें कोलकाता व दिल्ली से हैं, जो आसानी से देवघर से जुड़ सकती हैं. नवंबर में रांची, कोलकाता और दिल्ली तक पहले फेज में हवाई सेवा शुरू होने के बाद दिसंबर में टर्मिनल बिल्डिंग समेत अन्य सारी सुविधाएं पूरी तरह तैयार हो जायेंगी.
टर्मिनल बिल्डिंग समेत अन्य सुविधाएं तैयार होते ही देश के अन्य महानगरों व इंडियन एयरलाइंस से वार्ता कर विदेशों के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की योजना है. देवघर एयरपोर्ट के कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि एटीसी, एप्रोन व फायर स्टेशन तैयार हो चुके हैं.
उन्होंने बताया कि नवंबर में देवघर एयरपोर्ट से रांची, कोलकाता और दिल्ली तक हवाई सेवा शुरू करने के लिए शुरुआती दौर में टेक्निकल रिक्वायरमेंट के अनुसार एटीसी, एप्रोन व फायर स्टेशन तैयार हो चुके हैं. एप्रोन तो काफी पहले ही बनकर तैयार हो गया. केवल एटीसी व फायर स्टेशन में फाइनल टच देना है.
उन्होंने कहा कि टेक्निकल कंस्ट्रक्शन पूरा होते ही पहले फेज की हवाई सेवा शुरू हो जायेंगी. टर्मिनल बिल्डिंग समेत अन्य कार्य पूर्ण होते ही दूसरी जगहों से फ्लाइट शुरू की जा सकती है. इन सभी तैयारियों पर दिल्ली में ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया व सिविल एविएशन के वरीय अधिकारियों की बैठक में मुहर लगेगी और इसकी विधिवत घोषणा होगी.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

4 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

4 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

6 days ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

6 days ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

7 days ago