
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
मुंबई । कांग्रेस पार्टी अब पूर्व सांसद और मुंबई कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से बाहर किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मुंबई कांग्रेस कमेटी चीफ एकनाथ गायकवाड़ ने शीर्ष नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपकर निरुपम को हटाए जाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस ने हाल ही में पार्टी प्रवक्ता संजय झा को भी निलंबित कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने बताया, सचिन पायलट के प्रकरण के बाद पार्टी ने अनुशासनहीनता के कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ ऐक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। इस मसले पर निरुपम ने कहा, पहले ही दिन से मेरा मत स्पष्ट है। महाविकास अघाड़ी बनाना ही नहीं चाहिए था। अभी भी सरकार में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। सारा काम शिवसेना और एनसीपी मिलकर कर रहे हैं। पिछले 6 महीनों में मुंबई में कांग्रेस पार्टी की मौजूदगी नहीं दिखी है। पूरी पार्टी ही क्वारंटीन हो गई है।
Bharat varta Desk बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीएम फेस को लेकर गृह मंत्री… Read More
Bharat varta Desk 4 दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने… Read More
Bharat varta Desk दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ… Read More
Bharat varta Desk जस्टिस सूर्यकांत, CJI गवई के बाद सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे सीनियर… Read More
Bharat varta Desk आज चार दिवसीय छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है. शाम के… Read More
पटना / नई दिल्ली : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर इस… Read More