
भागलपुर. संवाददाता: पार्वतीनगर स्थित काली मंदिर के प्रांगण से राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान संपर्क टोलियों ने संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।बड़ी संख्या में लोगों ने जगह जगह सम्पर्क टोली का स्वागत किया।
वहीं दूसरी ओर विक्रमशीला बस्ती में भी ढ़ोल बाजे के साथ संपर्क टोली ने रामसर, जगड़नाथ सुड़ी लेन, मंदरोजा एवं विक्रमशीला कॉलोनी में संपर्क अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल थीं।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह,विश्वविद्यालय उपनगर की पालक डॉ प्रीति शेखर, जिला अभियान संचालन टोली के उपाध्यक्ष संतोष सिसोदिया, अभियान प्रमुख करण यादव, सह अभियान प्रमुख शिवेंन्दु सिंह व रामरतन गुप्ता, पंकज सिंह, चित्रलेखा देवी, उषा देवी, राजकुमार पांडे,प्रदीप झा,रंजन सिंह, अग्रय कुमार, बिरजू राम, प्रणीत चौहान, बशीष्ठ सिंह, सुरेश महतो समेत कई लोग शामिल थे।
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर… Read More
Bharat varta Desk राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। नामांकन दाखिल… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर चल… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिंदी परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ परिषद के… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘शौर्य यात्रा' का नेतृत्व किया. यह… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने 71 आईपीएस अधिकारियों को बदल दिया है। इनमें डीजी… Read More