
रांची, भारत वार्ता संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन की तीसरी पीढ़ियां भी राजनीति के मैदान में कुलांचे भरने को तैयार है। शिबू सोरेन की पोतियां जयश्री सोरेन, राजश्री सोरेन ने गैर राजनीतिक संगठन बनाकर राजनीति में आने के लिए अपना रास्ता प्रशस्त किया है। शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े भाई स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की दोनों बेटियों ने आज दुर्गा सोरेन सेना (DSS) बनाकर यह संकेत दे दिया है कि जल्द ही वे अपनी माता सीता सोरेन के साथ राजनीति के अखाड़े में ताल ठोकती नजर आएंगी।
यह बता दें कि शिबू सोरेन के सबसे बड़े लड़के स्वर्गीय दुर्गा सोरेन विधायक हुआ करते थे। उनके दिवंगत होने के बाद उनकी पत्नी सीता सोरेन लगातार तीसरे टर्म विधायक हैं। वे अपनी ही सरकार के खिलाफ अक्सर बोला करती हैं। शिबू सोरेन के परिवार से उनकी दूरी चर्चा में रही है।
Bharat varta Desk ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव बुधवार को लोकसभा… Read More
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More