
Bharat varta desk:
शिक्षक दिवस के अवसर पर नीतीश सरकार ने बिहार के शिक्षकों को उनकी छुट्टियां वापस कर दी है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इस सप्ताह पहले सरकारी स्कूलों में छुट्टियों की कटौती का आदेश दिया था। दिसंबर तक 23 छुट्टियों को घटकर ग्यारह कर दिया गया था। केके पाठक के इस फैसले के बाद से सरकारी शिक्षक कई दिनों से नाराज चल रहे थे। शिक्षकों ने 5 सितंबर को काली पट्टी लगाने की घोषणा की थी। इस बीच जनता दल यू के विधान परिषद सदस्य डाक्टर संजीव कुमार सिंह के अलावे शिक्षक नेता शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, विधान पार्षद राजेश कुमार सिंह समेत कई नेता मुख्यमंत्री से मिलकर छुट्टियों की कटौती रद्द करने की मांग की थी। डॉ संजीव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की मांग सुन ली और उन्हें उनकी छुट्टियां वापस लौटा दी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षक दिवस की अवसर पर शिक्षक प्रतिरोध दिवस नहीं अब शिक्षक दिवस मना रहे हैं।
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More