Bharat varta Desk
सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और उनके बेटे ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थाम लिया है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मोहम्मद ओसामा को राजद की सदस्यता दिलाई। रविवार को दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब भी मौजूद थीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस मौके पर कहा कि बिहार में साम्प्रदायिक शक्तियों से मुकाबला करना है। शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इसलिए हमलोग मिलकर मुकाबला करेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि यहां बेरोजगारी मुख्य मुद्दा है। उन्होंने ओसामा के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि जरूर लड़ना चाहिए। पार्टी इस संबंध में फैसला करेगी।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More