बड़ी खबर

शराब मंत्री का बेतुका बयान-जहरीली शराब से नहीं, आर्थिक कारणों से हो रही मौत


Bharat varta desk: शराबबंदी के बाद भी जहरीली शराब पीने से हो रही मौतों के कारण बिहार सरकार की लगातार फजीहत हो रही है। यहां तक की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनकी सहयोगी पार्टी भाजपा ही हमलावर है मगर सरकार के मंत्रियों की इसकी कोई परवाह नहीं है। ऐसे में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री ने जो बयान दिया है उससे सरकार की और किरकिरी होने वाली है।
बिहार पुलिस के महानिदेशक रह चुके उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार का कहना है कि राज्य में जहरीली शराब से मरने का कारण शराबबंदी नहीं है। आर्थिक रूप से पिछड़ापन ही मौत का कारण है।मंत्री ने कहा कि आर्थिक पिछड़ेपन के कारन कुछ लोग गलत धंधे में लग जाते हैं। गलत तरीके से शराब बनाने लगते हैं। सस्ता होने की वजह से लोग उसे खरीद लेते हैं। तब ऐसे हादसे होते हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

4 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago