
Bharat varta desk: केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सब पर भारी पड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का नाम लिए बगैर चेतावनी दी थी कि वे दाएं बाएं नहीं करें। जो काम दिया गया है उसे करें। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अपना काम ईमानदारी से करते हैं और कुछ लोग मनोरंजन करते हैं। जिनको भजन, कीर्तन और कव्वाली करना है वह करते रहें। जनता दल यू में नीतीश कुमार ही नेता हैं। इसका असर यह हुआ कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में फिर से संशोधन किया गया। पहले वाली सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह का नाम नहीं था जिसे दूसरी सूची में जोड़ा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के निर्देश पर पहली सूची में 13 नेताओं के नाम शामिल किए गए थे जिनके बारे में केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा था कि इनमें से कितने को लोग जानते हैं? यहां बता दें कि उत्तर प्रदेश में भाजपा से गठबंधन नहीं होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आरसीपी को जिम्मेदार बताया था। ललन सिंह उन पर जमकर बरसे थे। आरसीपी ने पलटवार करते हुए ललन सिंह को दाएं बाएं नहीं करने की नसीहत दी थी।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More