
रांची, भारत वार्ता संवाददाता: बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब की तस्करी रुक नहीं रही है. इसके पीछे नेता, तस्कर, अफसर गठजोड़ की बात कही जा रही है. इसका ताजा उदाहरण झारखंड के पलामू जिले में देखने को मिला जब शराब तस्करी के एक बड़े मामले में जनता दल यू के बिहार के प्रमुख नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पलामू पुलिस ने शनिवार को 4 अंतरराज्यीय शराब तस्करों के साथ 10 हजार लीटर अवैध स्प्रिट और 9 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा है. गिरफ्तार जदयू नेता विजय सिंह पटेल बिहार प्रदेश जनता दल यू का महासचिव बताया जा रहा है.मेदिनीनगर के एसडीपीओ और आईपीएस अधिकारी विजय शंकर ने बताया कि यह सभी लोग शराब बनाने के लिए स्प्रिट खरीदने हेतु बिहार से आए हुए थे.
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More