अपराध

शराब के नशे में धुत बदमाशों ने दो बहनो को गोली मारी


आरा : बिहार में शराबबंदी लागू होने के दावे किए जा रहे हैं मगर आरा शहर की एक घटना ने एक बार फिर इस दावे की पोल खोल कर रख दी है नशे में धुत बदमाशों ने रिसेप्शन पार्टी से लौट रही दो लड़कियों को गोली मार दी है.घटना देर रात की है . लड़कियां मौसेरी बहने हैं. एक बनारस की रहने वाली है जबकि दूसरी बक्सर के डुमराव की.दोनों अपने ननिहाल आई थी. उनके मामा मोहम्मद चांद के अनुसार वे अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने गए थे रिसेप्शन के बाद जब दोनो बहनें अपने मामा चांद के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी.इसी बीच वलीगंज धरहरा चौकी के समीप नशे में धुत तीन हथियारबंद अपराधी बीच रास्ते में आ गए और उनकी बाइक को रोकना चाहा. जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने लगातार कई राउंड फायरिंग कर दी.एक लड़की को कंधे में गोली लगी जबकि दूसरे को हाथ में .दोनों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.पुलिस घटना की छानबीन कर रही है .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पटना का नाम बदलेगा, पाटलिपुत्र कहलाएगी राजधानी

Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More

4 hours ago

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

3 days ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

7 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

1 week ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

2 weeks ago