पॉलिटिक्स

शरद यादव से दिल्ली में मिले जीतन राम मांझी, एनडीए पर प्रेशर के लिए विरोधियों से मुलाकात

Bharat Varta Desk : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शजीतन राम मांझी ने बुधवार को दिल्ली में शरद यादव के आवास पर मिलने पहुंचे। शरद यादव ने कहा कि अपने पुराने सहयोगियों से भेंट कर हमेशा खुशी की अनुभूति होती है। बता दें कि जब शरद यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो जीतन राम मांझी भी जदयू में थे। शरद यादव अब जदयू से अलग हैं।

जीतनराम मांझी ने शरद को राज्यसभा भेजने की मांग की

इस मौके पर शरद ने अपनी परेशानी बताइए कि उनको आने वाले समय में जल्द ही सरकारी आवास खाली करना पड़ेगा क्योंकि वह अब राज्यसभा सदस्य नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली में अपने लिए कोई ठिकाना नहीं बनाया है। ऐसे में वे कहां जाएं? जीतन राम मांझी ने कहा कि शरद यादव जी परेशानी में है। लालू जी और नीतीश जी चाहे तो उनकी परेशानी दूर हो सकती है। वे लोग शरद यादव जी को राज्यसभा दें तो उन्हें आवास खाली नहीं करना पड़ेगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में जीतन राम मांझी ने कहा कि वे नीतीश जी से मिलकर इस बात को रखेंगे।

सियासी मायने

शरद यादव और जीतन राम मांझी के मुलाकात का सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। चर्चा हो रही कि मांझी एनडीए के साथ प्रेशर पॉलिटिक्स के लिए एनडीए के विरोधी नेताओं से मिलना शुरू किए हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago