
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए डीजीपी से मिलेंगे
भागलपुर: खाद व्यवसाई अनुजदेव सिंह के पुत्र शिवम हत्याकांड में अपराधियों की गिरफ्तारी और 25 लाख रुपये बरामद करने की मांग को लेकर लोग आज सड़क पर उतर गए. लोगों ने nh80 पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला जलाया. इसमें सुल्तानगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ललन कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि 3 दिनों से अनुज देव सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं. उनकी हालत बहुत ही गंभीर है लेकिन जिला पुलिस प्रशासन उपेक्षा पूर्ण रवैया अपना रहा है. 3 दिन बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मजिस्ट्रेट आज अनशनकारी का हाल जानने पहुंचे थे. बदमाशों ने इनके बेटी को मार कर 25 लाख लूट लिए थे. कुछ बदमाश पकड़े गए हैं मगर पैसे की बरामदगी नहीं हो पाई है. कांग्रेस नेता लल्लन कुमार ने कहा कि वे बदमाशों की गिरफ्तारी और पैसे की बरामदगी के लिए डीजीपी एसके सिंघल से मिलेंगे. हत्या पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सुल्तानगंज से लेकर पटना तक लड़ाई लड़ेंगे. इस प्रदर्शन में अंग क्रांति सेना बिहार के संयोजक शिशिर रंजन सिंह, कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव अनामिका शर्मा, सवर्ण सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलशन, सुल्तानगंज पूर्व विधायक फणीन्द्र चौधरी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव बमबम प्रीत, सानू सनगही, सुल्तानगंज राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद मेराज अख्तर, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष चीकू शर्मा, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश चंद्रवंशी, राजीव रंजन सिन्हा, मुखिया पालो मंडल समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More