बड़ी खबर

वैक्सिनेशन के शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने पढ़ी दिनकर की पंक्ति, ‘…मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है’

News N Live Desk: ‘…मानव जब जोर लगाता है, पत्‍थर भी पानी बन जाता है’, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर द्वारा रचित ‘रश्मिरथी’ की पंक्तियां पढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि महामारी कोविड-19 के लिए वैक्सीन लाने की राह कितनी कठिनाईयों से भरी थी, जिसे हमारे वैज्ञानिक और वैक्सीन के रिसर्च से जुड़े लोगों के प्रयासों ने आसान और सरल बना दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राइव का शुभारंभ कर दिया। इस मौके पर उन्होंने देशवासियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि हर कोई यही सवाल कर रहा था कि वैक्सीन कब आएगा। यह अब आ गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ये बात फिर याद दिलाना चाहता हूं कि कोरोना वैक्सीन की 2 डोज लगनी बहुत जरूरी है। पहली और दूसरी डोज के बीच लगभग एक महीने का अंतराल भी रखा जाएगा। दूसरी डोज़ लगने के 2 हफ्ते बाद ही आपके शरीर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक इम्यूनिटी विकसित हो पाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इतिहास में इस प्रकार का और इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया है। दुनिया के 100 से भी ज्यादा ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या 3 करोड़ से कम है और भारत वैक्सीनेशन के अपने पहले चरण में ही 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago