
पटना संवाददाता: गोरखपुर के भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म के अभिनेता रवि किशन ने कहा है कि फिल्म या वेब सिरीज हिट कराने के लिए हिंदू धर्म को नीचा दिखाने और अपमान किए जाने का ट्रेंड चल पड़ा है . यह ठीक नहीं है. हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करना और बार-बार ओछा दिखाना सही नहीं है.
सोमवार को पटना पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि बार-बार हिंदू देवी और देवताओं को टारगेट किया जा रहा है. ऐसा बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है . उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म का गलत इस्तेमाल न करें और हिन्दू धर्म का मज़ाक नहीं उड़ाए. उन्होंने सैकड़ों फिल्में की मगर किसी दूसरे धर्म का मजाक नहीं उड़ाया.
नरेंद्र मोदी के शासन में कोई गलत करके बच नहीं सकता
रवि किशन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में देश में कोई भी गलत काम करके बच नहीं सकता है. प्रशासन और पुलिस उसे दंडित करेंगे. इसलिए रुपेश हत्याकांड का कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा , यह मैं लिख कर दे सकता हूं.
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More