
भागलपुर ,भारत वार्ता संवाददाता : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ओर से विश्व दूध दिवस पर एक वेबिनार का आयोजन किया गया. इस मौके पर बीएयू के कुलपति डॉ आर के सोहाने ने कहा कि दूध की उत्पादकता बढ़ाना जरूरी है. इसके लिए जरूरी है कि पशुओं को दिए जाने वाले चारे की पौष्टिकता बढ़ाई जाए. उन्होंने गाय के गोबर और मूत्र को आमदनी का स्रोत बनाने के उपायों पर चर्चा की. बिहार पशुधन विश्वविद्यालय के कुलपति रामेश्वर सिंह ने बिहार और देश की अर्थव्यवस्था में पशुधन के महत्व पर प्रकाश डाला. वेबीनार के आयोजन सचिव धर्मेंद्र कुमार ने परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश के मेहनती किसानों के दम पर हम लोग 198.4 मिलियन टन दूध उत्पादन के साथ एक दशक से नंबर वन बने हुए है. यही नहीं दूध व्यवसाय भारतीय जीडीपी में 8 लाख करोड़ का योगदान करते हुए 28% की भागीदारी निभा रहा है. अंजनी कुमार ,जयंतीलाल साह ने गांव में चारा केंद्र बनाकर पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने पर जोर दिया.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More