
Bharat varta desk: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 5 सितंबर को 3 दिनों की दिल्ली यात्रा पर निकलेंगे। वह वहां पर 7 सितंबर तक रहेंगे। इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्ष के प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात होगी। बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद नितीश कुमार की यह पहली दिल्ली यात्रा है जो काफी अहम मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के खिलाफ नीतीश देश के प्रमुख नेताओं को एकजुट करने के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा पर भी निकलने वाले हैं। इस लिहाज से दिल्ली यात्रा के कई राजनीतिक मायने हैं। वे वहां सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे प्रमुख नेताओं से मिल सकते हैं। विपक्ष को एकजुट करने के उपायों पर मंथन होगा। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी पार्टी जनता दल यू के लोग प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में देख रहे हैं। इस उम्मीदवारी को दिल्ली में टटोलने की कोशिश होगी-ऐसा राजनीतिक प्रेक्षक बता रहे हैं। दिल्ली में यदि बहुत रिस्पांस मिला तो सीएम नीतीश दूसरे राज्यों की ओर रुख कर सकते हैं।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More