
Bharat varta desk: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तेलंगाना के कामारेड्डी के जिलाधिकारी जितेश पाटिल गरम हो गईं और उनकी जमकर क्लास लगा दी। दरअसल, डीएम इस बात का जवाब नहीं दे सके कि उचित मूल्य की दुकान के जरिए बेचे जाने वाले चावल में केंद्र और राज्य सरकार का कितना है। हुआ यह कि भाजपा की लोकसभा प्रवास योजना के तहत जहीराबाद संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में सीतारमण ने शुक्रवार को शिरकत किया था। इस दौरान उन्होंने डीएम से यह भी सवाल किया कि बिरकुर में जन वितरण प्रणाली की दुकान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर क्यों गायब है?
सीतारमण ने जिलाधिकारी से पूछा, ‘जो चावल खुले बाजार में 35 रुपये में बिक रहा है, वह यहां एक रुपये में लोगों को बांटा जा रहा है। इसमें राज्य सरकार का कितना हिस्सा है?’ वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र साजो-सामान और भंडारण सहित सभी लागत का वहन कर रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस की दुकानों से चावल लोगों को दिए जा रहे हैं। मंत्री ने यह जानने की कोशिश की मुफ्त चावल लोगों तक सही ढंग से पहुंच पा रही है या नहीं?
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More