
Bharat varta desk: विधान परिषद में स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों पर अगले महीने होने वाले संभावित चुनाव के मद्देनजर बिहार भाजपा के प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज शाम पटना पहुंचे। भाजपा और जदयू के बीच सीटों के बटवारे को लेकर वे कल 11:00 बजे दिन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक करेंगे। आज पटना हवाई अड्डे पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात होने वाली है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर हुए पार्टी के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। वैसे आज उन्होंने उप मुख्यमंत्री राम किशोर प्रसाद के आवास पर मंत्रियों के साथ बैठक की। सीटों के बंटवारे पर बैठक में चर्चा हुई। जीत की रणनीति पर भी विचार किया गया।
श्री यादव शनिवार को बिहटा स्थित इआइसी अस्पताल जायेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास पर जायेंगे. दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। देर शाम श्री यादव दिल्ली लौट जायेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीटों के बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More