
Bharat varta desk-बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव समिति की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। भाजपा और जदयू संयुक्त रुप से चुनाव लड़ने की पुरजोर तैयारी में है। बैठक में भाजपा के 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन किया गया। लगभग उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं मगर सूची को अंतिम मंजूरी केंद्रीय चुनाव अभियान समिति दिल्ली से मिलेगी। आज की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, डॉक्टर प्रेम कुमार समेत अन्य नेता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जो जहां से विधान पार्षद है उसका नाम इस बार भी उम्मीदवार के लिए लगभग तय है। सूत्रों के अनुसार बेगूसराय से रजनीश कुमार, रोहतास एवं कैमूर से संतोष सिंह, दरभंगा से सुनील चौधरी, पूर्वी चंपारण से बब्लू गुप्ता, समस्तीपुर से अरुण कुमार, किशनगंज से डॉक्टर दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल, सहरसा से नूतन सिंह, गोपालगंज से राजीव रंजन सिंह उर्फ गप्पू सिंह, सारण से सच्चिदानंद राय, सीवान से मनोज सिंह भाजपा के संभावित प्रत्याशी हो सकते हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More