
Bharat varta desk: 4 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि आज जनता दल यू ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा। पार्टी ने 11 सीटों के लिए उम्मीदवार दिए हैं। शेष सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी। जनता दल यू ने मुंगेर-जमुई सीट के लिए संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है जो पहले भी सीट से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे बिहार विधानसभा का चुनाव जमुई से लड़े थे मगर हार गए। विधान परिषद चुनाव में इस बार उनकी जगह पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे और बिहार सरकार के वर्तमान मंत्री सुमित कुमार सिंह अपनी पत्नी को लड़ाना चाहते थे मगर संजय को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने टिकट दे दिया। कई सीटों के उम्मीदवारों पुराने चेहरे हैं जबकि कुछ सीटों पर नए चेहरे को भी लाया गया है। उम्मीदवारों की सूची संलग्न है=…
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More