बड़ी खबर

थानाध्यक्ष और किरानी के ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति का छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद


Bharat varta desk: आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार को काली कमाई करने वाले थानाध्यक्ष और किरानी के ठिकानों पर छापा मारा है। इसमें करोड़ों रुपए की चल -अचल संपत्ति बरामद हुई है।
बालू के अवैध खनन मामले में भोजपुर के सहार के तत्कालीन थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के पटना स्थित दो आवासों पर रेड किया जा रहा है।
औरंगाबाद जिला समाहरणालय के जिला कल्याण कार्यालय के प्रधान लिपिक अमरेश राम के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई है।इसमें औरंगाबाद के जमहौर थाना स्थित पैतृक आवास, औरंगाबाद के मिनी बीघा, वार्ड नंबर 13 स्थित मकान और जिला कल्याण कार्यालय कलेक्ट्रेट, औरंगाबाद स्थित कार्यालय कक्ष में खोजबीन चल रही है। किराने के आलीशान घरों को देखकर यूओयू की टीम दंग रह गई है।
आनंद कुमार सिंह के पटना जिला के बाढ़ थाना के सहरी गांव की स्थित पैतृक निवास और रूपसपुर थाना अंतर्गत अपर्णा कालोनी स्थित किराए के मकान को खंगाला जा रहा है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

13 hours ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

4 days ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

4 days ago