
Bharat varta desk : शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बिहार विधानसभा परिसर में जहां भाजपा और आरजेडी विधायक भाई बिरेंद्र व संजय सरावगी में जमकर झंझट हुआ , गाली गलौज हुआ वही सदन में नीतीश सरकार की नौकरशाही के खिलाफ हंगामा करने में भाजपा व आरजेडी विधायक हंगामा करने में एक साथ नजर आए।
भाजपा विधायक संजय सरावगी ने सदन में बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान उनके जिले के अधिकारियों ने कचरा प्रसंस्करण को लेकर एक कार्यक्रम रखा है। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके बारे में भी जानकारी दी कि विधायक होने के नाते वह बजट सत्र में व्यस्त रहेंगे, इसके बावजूद कार्यक्रम के समय में बदलाव नहीं किया गया। संजय सरावगी इस मामले को लेकर विधानसभा में नाराज दिखे तो आरजेडी के विधायक भी उठ खड़े हुए।
आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र समेत अन्य विधायकों ने आरोप लगाया कि अधिकारी इस तरह की मनमानी करते हैं और विधायकों को पूरा सम्मान नहीं मिलता। इसके बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह अधिकारियों को सख्त अवधि में किसी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने के लिए निर्देशित करें, जिसमें विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे मामलों में सदन गंभीर है। ऐसी गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई भी की जाएगी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More