
पटना संवाददाता: बिहार विधानसभा में सोमवार को भागलपुर जिले के बाखरपुर गांव में बैंक खोलने का मुद्दा गूंजा. पीरपैंती के विधायक ललन पासवान ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि बाखरपुर गांव में 16 -17 हजार आबादी है.मगर कोई बैंक नहीं है.उन्होंने वित्त मंत्री से पूछा कि क्या इस गांव में बैंक खुलेगा, यदि हां तो कब तक और यदि नहीं तो क्यों नहीं खोला जाएगा? विधायक ने कहा कि पीरपैंती प्रखंड का यह गांव बड़ी आबादी वाला और खेती और पशुपालन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. गांव आर्थिक रूप से समृद्ध भी है .वित्त मंत्री तारकिशोर किशोर प्रसाद ने कहा कि गांव में बैंक खोलने का आधार व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियां होती है .ऐसे इलाकों में बैंक खोलने का प्रस्ताव बैंकों को भेजा गया है. वैसे जहां बैंक नहीं है उन इलाकों में ग्राहक सेवा केंद्र बैंक की तरह गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं.
Bharat varta Desk नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश… Read More
पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More
शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More
पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More
Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More
पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More