
Bharat varta desk: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा शेखपुरा पहुंचे तो पाया कि जिलाधिकारी इनायत खान और एसपी कार्तिकेय के.शर्मा दो दिन पहले ही छुट्टी पर चले गए हैं। जबकि 1 सप्ताह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम डीएम, एसपी को भेजा जा चुका था। दोनों अधिकारियों ने जूनियर अधिकारियों को विधानसभा अध्यक्ष के लिए लगा दिया था। अधिकारियों की बैठक में विधायक विजय सम्राट ने यह मुद्दा उठाया कि विधानसभा अध्यक्ष के प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ है। उनके आने के कार्यक्रम मिलने के बाद भी डीएम और एसपी का छुट्टी पर चला जाना अपमान का मामला बनता है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक से माइक लेकर इस मुद्दे पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विधानसभा के सचिव को आदेश दिया कि वे दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण पुष्कर उन्हें बताएं। यह विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। शिवपुरा में इस बात की चर्चा है कि एक राजनीतिक साजिश के तहत विधानसभा अध्यक्ष को नीचा दिखाने के लिए ऐसा किया गया था।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More